फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इतिहास के कठिन प्रश्नों में उलझे विद्यार्थी... 3894 रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
इस्लामियां इंटर कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसेवा आयोग की सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक की परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा में कराई गई। परीक्षा में इतिहास के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब परेशान किया। दोनों पालियों में 3894 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक की भर्ती के लिए जीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, एसएस कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक समेत 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से शुरू होना थी। आधे घंटे पहले ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के कारण देरी से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल सका। कोहरे के कारण पहली पाली में 5441 के सापेक्ष 3398 उपस्थित तो 2043 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 1951 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 5217 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें 3366 उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस्लामिया इंटर कॉलेज के सेंटर पर परीक्षा देकर बाहर निकले बाराबंकी से आए अतुल कुमार ने बताया कि भौतिक विज्ञान और भूगोल के प्रश्न काफी बेहतर रहे। जबकि इतिहास के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों का काफी समय खराब किया। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है।

परीक्षा छूटने के बाद जाम से जूझे लोग
सहायक अध्यापक की भर्ती की परीक्षा समाप्त हाेने के बाद केंद्रों के सामने की सड़कें जाम की चपेट में आ गई। इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह आर्य महिला कॉलेज के पास जाम से लोग परेशान रहे।

तलाशी लेकर दिया प्रवेश, फिर बैग लेने में छूटे पसीना
अलग-अलग जिलों से आए परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। गेट पर तलाशी लेने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा छूटने पर जमा किया बैग वापस लेने के लिए लंबी लाइन लगाना पड़ी।

इस्लामियां इंटर कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद

इस्लामियां इंटर कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें