फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मचाई धूम

विज्ञापन
जीआईसी में प्रतियोगिता के दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज में विकासखंड स्तरीय (नगर क्षेत्र) की सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब धूम मचाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने दीप जलाकर किया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों से आई टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। आर्य महिला इंटर काॅलेज ने प्रथम स्थान पाया। जीजीआईसी द्वितीय तथा आर्य कन्या इंटर काॅलेज व हरकुमार पाठक कन्या इंटर काॅलेज ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाया। कार्यक्रम में महिमा शुक्ला, शहला कदीर, प्रेमशंकर सक्सेना, अंशू सक्सेना, रंजीता, प्राची आर्या, पल्लवी भटनागर आदि का सहयोग रहा।
बंडा में ब्लॉक स्तरीय श्रीमद भागवत गीता प्रतियोगिता में भगत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में हुई। इसमें प्राथमिक स्तर श्लोक गायन में सक्षम, प्रथम, आयना व सचिन द्वितीय एवं प्रत्यूषा व आभा तृतीय रहे। जूनियर स्तर पर क्विज में विश्वनाथ वर्मा प्रथम, अंजू राठौर द्वितीय, अंश कुमार, तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मध्यमिक स्तर पर निबंध लेखन में अचल चौधरी, तरुष शुक्ला व अंशिका चक्रवर्ती ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। एआरपी सुनील कुमार, संजीव कुमार, वीरपाल, राममूर्ति व स्नेहलता गौतम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें