शहजहांपुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते शिक्षक। स्रोत: स्वयं
- फोटो : रामपुर मथुरा के दुर्गापुर तौल केंद्र पर खड़ी ट्रालियां।
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत नगर के किला मोहल्ले में सामान्य ज्ञान (विज्ञान व गणित ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसमें कक्षा आठ में नैमिष राठौर प्रथम, अंश मिश्रा द्वितीय, साक्षी गौतम तृतीय रहीं। कक्षा सात में अंशिका कठेरिया प्रथम, गोपाल सक्सेना द्वितीय, फरहीन तृतीय रहे। कक्षा छह में मधु प्रथम, रिया द्वितीय, आराध्य तृतीय रहे। एआरपी सुशील रस्तोगी व रविंद्र सिंह की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में इमरान सईद खान ने बच्चाें को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ नगेंद्र कुमार व पार्षद जावेद ने किया। इस मौके पर समीक्षा, अजरा, मोहम्मद लतीफ, कामिल, आदिल खां, आंचल महेंद्रु आदि मौजूद रहे। संवाद