शाहजहांपुर में ग्रीन वैली कांवेंट में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड का आयोजन बुधवार को तीन स्कूलाें समेत चार स्थानाें पर आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
एलएसपी पब्लिक स्कूल खुटार, ग्रीन वैली कांवेंट, रायन इंटरनेशनल स्कूल और मोहल्ला बाडूजई प्रथम स्थित अमर उजाला कार्यालय में परीक्षा हुई। लॉजिकल रीजनिंग में कक्षा तीन से बारहवीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट के गोले काले कर भविष्य की कल्पना को गढ़ा। परीक्षा देने आए कक्षा 11वीं की नव्या ने बताया कि प्रश्न पत्र काफी बेहतर आया था। अधिकतर पढ़े हुए प्रश्न ही आए थे। परीक्षा में 20 परीक्षार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। संवाद