जीएफ कॉलेज में काव्य पाठ प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में भारतरत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मशताब्दी पर जनपद स्तरीय भाषण व एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता में अंशिका यादव ने प्रथम, अलवीरा खान ने द्वितीय और मोहम्मद मोनिस ने तृतीय स्थान पाया। एकल काव्य पाठ में सारस्वत पांडेय प्रथम, स्वप्निल मिश्रा द्वितीय, मंजू सिंह तृतीय रहे। निबंध में वंशिका राठौर ने प्रथम, प्रेरणा वर्मा ने द्वितीय और अंश मिश्रा ने तृतीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में आर्य महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रूपांशु माला, जीआईसी कांट के डॉ. अनूप कुमार, जीएफ कॉलेज इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.तनवीर हुसैन रहे। संचालन डॉ. रईस अहमद ने किया। कार्यक्रम में डीआईओएस हरिवंश कुमार, प्रो. राजकुमार सिंह, प्रो. फैयाज अहमद, डॉ. रजा रसूल, हर्ष पांडेय, संचित शर्मा, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद