फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच

Fri, 11 Sep 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक कॉलेजों की जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता रेलवे इंटर कॉलेज रोजा में संपन्न हुई, जिसमें मेजबान टीम के खिलाड़ी छाए रहे।
विज्ञापन

सब जूनियर 32 किलोग्राम वर्ग में इमरान, 32-35 किलोग्राम वर्ग में राजू सिंह, 35-38 किलोग्राम वर्ग में शिवकेश, 38-41 किलोग्राम में निखिल, 41-45 किलोग्राम में हरि सिंह तथा 45-49 किलोग्राम वर्ग में स्वास्तिक सिंह विजेता रहे। जूनियर 42 किलोग्राम वर्ग में शिवम राठौर, 42-46 किलोग्राम वर्ग में अरविंद कुमार, 46-50 किलोग्राम में अरुण सिंह, 50-54 किलोग्राम में हृदयेश कुमार, 54-58 किलोग्राम में ज्ञानदीप सिंह, 58-63 किलोग्राम में गुरप्रीत सिंह, 63-69 किलोग्राम में अनूप वर्मा, 69-76 किलोग्राम वर्ग में करनदीप सिंह और 76-85 किलोग्राम वर्ग में कामिल खान विजेता बने।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के 42 किलोग्राम वर्ग में विपिन गुप्ता, 42-46 किलोग्राम में विनीत, 46-50 किलोग्राम में मंजे सिंह, 50-55 किलोग्राम में वैभव सिंह, 55-60 किलोग्राम में अतुल ङ्क्षसंह, 60-66 किलोग्राम में सहदेव सिंह, 66-74 किलोग्राम में रोहित गुप्ता, 74-84 किलोग्राम में अरुण कुमार, 84-96 किलोग्राम में इफ्तिखार इदरीशी और 96 किलोग्राम से अधिक वर्ग में राजन गुप्ता विजेता बने। इससे पूर्व प्रबंधक मुकेश सक्सेना ने प्रधानाचार्य कन्हैया लाल के साथ खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अजीत सिंह के संचालन में हुई प्रतियोगिता में रेलवे इंटर कॉलेज, संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, पुवायां इंटर कॉलेज, ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल आदि के खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें मेजबान रेलवे इंटर कॉलेज के सर्वाधिक खिलाड़ी विजेता बने। निर्णायक मंडल में राम कुमार, रत्नेश शुक्ल, योगेंद्र सिंह, अंग्रेज सिंह, आशुतोष शुक्ल, संजय यादव आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें