जलालाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की की ओर से आयोजित छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर के दूसरे दिन मेहंदी, सेल्फ डिफेंस, नृत्य, आर्ट, पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
संगठन के प्रांत सहमंत्री संजय गुप्ता ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परीषद छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर के माध्यम से छात्राओं को मिलने वाले मंच से वह अपनी प्रतिभा को निखार सकती हैं।
संगठन के जिला संयोजक जितेंद्र पाल ने बताया कि शिविर में कॅरिअर काउंसलिंग, स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मरक्षा आदि के प्रशिक्षण के सत्र होंगे। कार्यक्रम में जिला कला मंच सह संयोजक दिव्या सिंह, जिला मीडिया संयोजक जय श्रीवास्तव, तहसील संयोजक सुजल गुप्ता, नगर मंत्री शिवा सक्सेना, राज गुप्ता, सान्या, निधि आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद