फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के प्रथम बैच के विद्यार्थी इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे : कुलपति

विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में दीक्षारंक्ष कार्यक्रम में बोलते कुलपति प्रो.पुष्पेंद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रथम बैच के विद्यार्थी उसके इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे। ये विद्यार्थी विश्वविद्यालय के भविष्य के विकसित स्वरूप की नींव रखने वाले निर्माता हैं।
विज्ञापन

वह विज्ञान संकाय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को लोकल से ग्लोबल पहचान दिलाने के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को समन्वित सोच के साथ कार्य करना होगा। विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर अपनी परिकल्पनाओं को व्यावहारिक प्रयोगों में उतारकर सीखने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का यह महत्वपूर्ण समय कॅरिअर की दिशा तय करने का भी है। इसलिए सही प्लेटफॉर्म का चयन बेहद जरूरी है।
उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए इनसे दूरी जरूरी है। इससे पहले बीएससी की छात्रा लहर दीक्षित और निवेदिता सिंह ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ. आलोक कुमार सिंह ने कार्यक्रम का परिचय दिया।
विज्ञापन

भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. शिशिर शुक्ला के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. आदर्श पांडेय, अमित कुमार, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. संदीप अवस्थी, चंदन गोस्वामी, राजनंदन सिंह राजपूत, हर्ष पाराशरी, सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. निधि त्रिपाठी, डॉ. मुमताज हुसैन, डॉ. शिखा सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें