शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद में नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) कानपुर के डिप्लोमा इन शुगर केन प्रोडक्टिविटी एंड मैच्यूरिटी मैनेजमेंट के विद्यार्थियों का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों को गन्ना खेती की नवीन वैज्ञानिक तकनीकों, प्रयोगशाला एवं शोध प्रक्षेत्र में चल रहे अनुसंधान कार्यों तथा गन्ना आधारित उद्योगों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
प्रभारी अधिकारी डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि किसानों को गन्ना उत्पादन की नवीनतम तकनीक उपलब्ध कराने के साथ-साथ विद्यार्थियों व शोधकर्ताओं के लिए भी महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। इस दौरान प्रसार अधिकारी डॉ. संजीव पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद