पुवायां। बंडा क गांव गहलुइया स्थित मीरी पीरी खालसा एकेडमी के छात्र, छात्राओं ने रामपुर के बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में 24 स्वर्ण पदक जीते हैं। बच्चों के अच्छे प्रदर्शन से स्कूल में खुशी का माहौल है।
बिलासपुर में 22 और 23 अगस्त को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। शाहजहांपुर से मीरी पीरी खालसा एकेडमी गहलुइया के छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षक रंजीत कौर और रंजीत सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता में भाग लिया।
बालक वर्ग में अर्शदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह, धर्मप्रीत सिंह, अरमानजोत सिंह, सुखजीवन सिंह, रनवीर सिंह, प्रभजोत सिंह, एकमजोत सिंह, सुखप्रीत सिंह, गुरमन सिंह, गुरनूर सिंह, हरनूर सिंह, सुखदीप सिंह, अनुभव गंगवार, जसकीरत सिंह, लवप्रीत सिंह, जशनप्रीत सिंह, राजवीर सिंह, अविराज सिंह ने पदक जीते।
बालिका वर्ग में मनकीरत कौर, रोमनदीप कौर, निमरदीप कौर, शब्दरूप कौर, मनकीरत कौर, निमरदीप कौर, नवदीप कौर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अन्य छात्र-छात्राओं ने दूसरे प्रतियोगियों को छकाते हुए 24 स्वर्ण पदक जीते। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य दलविंदर सिंह और शिक्षकों ने विजेता बच्चों का स्वागत किया और आगे की प्रतियोगिताओं में और भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।