राजकीय पुस्तकालय में कॅरिअर काउंसलिंग में बोलते बलवीर शास्त्री। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय पुस्तकालय में कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के उपाय बताए गए।
पूर्व प्रवक्ता बलवीर शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का कॅरिअर को लेकर लक्ष्य तय होना चाहिए। वर्तमान में काफी ज्यादा प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में पढ़ाई पर फोकस करते हुए विषयों पर पकड़ को बनाकर रखें। प्रतियोगिता में फेल होने पर निराश न हों, बल्कि अगली बार पूरी ऊर्जा के साथ पढ़ाई कर मुकाम को हासिल करें।
जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने कॅरिअर चुनने को लेकर मार्गदर्शन दिया। कहा कि तैयारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ें। सफलता प्राप्त करने के लिए पहले यह निर्धारित करना जरूरी है कि आप क्या हासिल करना चाहते हैं। स्पष्ट लक्ष्य होगा, तो आप उस दिशा में प्रयास कर सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, प्रवक्ता महेंद्र सिंह, संजय मौर्या, पुस्तकालय अध्यक्ष अनुज कुमार, कोऑर्डिनेटर अवधेश सिंह, जसवंत सिंह, रमेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
राजकीय पुस्तकालय में कॅरिअर काउंसलिंग में बोलते बलवीर शास्त्री। संवाद