ग्राम बिलहरा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय
तिलहर। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से मंगलवार को ग्राम बिलहरा में मिशन शक्ति थीम पर एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
स्वयंसेवकों ने महिलाओं को 1090, 112, 181 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। बच्चियों को गुड टच–बैड टच के बारे में सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम अधिकारी शशिभूषण के नेतृत्व में आयोजित शिविर में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सरन पाल सिंह ने शिविर की सराहना करते हुए इसे समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। समापन सत्र में स्वयंसेवकों ने एनएसएस लक्ष्य गीत का सामूहिक गायन किया।