शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज में रेशम कीटों को देखते छात्र। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग की जूलॉजिकल सोसायटी की ओर से बीएससी पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को रेशम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने कहा कि उच्च शिक्षा को व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी बनाना जरूरी है। ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों को स्वरोजगार और औद्योगिक क्षेत्र में अवसर तलाशने के लिए तैयार करते हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. अरीब अंजुम रहमान, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मोहम्मद शोएब, डॉ. अरशद अली, डॉ. शाहिस्ता खान और डॉ. सौम्या शर्मा का सहयोग रहा। संवाद