फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिलिंडर की नॉब बंद करना भूले छात्र... गैस का रिसाव, माचिस जलाते ही हुआ धमाका, घायल

Sat, 23 Nov 2024 04:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
आरसी मिशन क्षेत्र में धमाके से टूटी दीवार देखते लेखपाल। संवाद
विज्ञापन
रोजा। थाना रामचंद्र मिशन के गांव रौसर में मकान में रखे सिलिंडर से गैस रिसने के बाद माचिस जलाने पर धमाका हो गया। इससे आईटीआई के दो छात्र झुलस गए। धमाके से मकान की दीवार टूटकर गिर गई। साथ ही एक दीवार में दरारें पड़ गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

लालबाग चौराहे के पास समीत अली के मकान में हरदोई जिले के बालामऊ निवासी आदिल और अनुज किराये पर रहते हैं। दोनों छात्र कांट-जलालाबाद रोड पर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार रात खाना बनाने के बाद सिलिंडर की नॉब बंद करना भूल गए। इसके बाद दोनों सो गए। पूरी रात सिलिंडर से गैस का रिसाव होता रहा। सुबह जागने पर मकान मालिक के भाई इदरीस आए और छात्रों को कमरे से गैस की दुर्गंध आने की जानकारी दी। उन्होंने चेताया कि गैस निकलने के बाद चूल्हा जलाएं।
उनके जाने के पांच मिनट के बाद छात्रों ने कॉलेज जाने में देरी होने के चलते गैस चूल्हा जलाने का प्रयास किया। इस बीच कमरे में भरी गैस में धमाका होने से कमरे की एक दीवार टूट गई। दूसरी में दरारें पड़ गईं। हादसे में आदिल और अनुज झुलस गए। धमाके के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना पर आरसी मिशन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। छात्रों से भी जानकारी ली गई है। इसके बाद लेखपाल रवि सिंह भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा था। सिलिंडर फटा नहीं है। गैस की वजह से धमाका हुआ है। मामले की विवेचना एसआई कैलाश चंद्र को दी है।
विज्ञापन


रिलायंस के कर्मचारी बाल-बाल बचे
-मकान से सटे ही कमरे में रिलायंस कंपनी के एक कर्मचारी रहते हैं। धमाके से पहले वह ड्यूटी के लिए निकल गए थे। अन्यथा वह भी जद में आ जाते।

आरसी मिशन क्षेत्र में धमाके से टूटी दीवार देखते लेखपाल। संवाद

आरसी मिशन क्षेत्र में धमाके से टूटी दीवार देखते लेखपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें