फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ विद्यार्थियों ने दी धोखाधड़ी की तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के एक नर्सिंग कॉलेज के 13 विद्यार्थियों ने प्राचार्य के खिलाफ अजीजगंज पुलिस चौकी में धोखाधड़ी की तहरीर दी है। विद्यार्थियों का आरोप है कि प्राचार्य ने भारतीय नर्सिंग परिषद (आईएनसी) से मान्यता लिए बगैर उन्हें काॅलेज में प्रवेश दे दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

काॅलेज के विद्यार्थियों रश्मि, लक्ष्मी, परितोष वर्मा, दिव्यांशी वर्मा, इति, रागिनी पाल, मो. शुएब आदि ने अजीजगंज चौकी प्रभारी गोविंद सिंह को तहरीर देकर बताया कि प्रवेश के समय प्राचार्य ने काॅलेज को आईएनसी से मान्यता होने की बात बताई थी। इस पर उन्होंने वहां फीस जमा कर प्रवेश ले लिया।
जब प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल आया, तो पता चला कि काॅलेज को आईएनसी से मान्यता नहीं मिली है। इस तरह उनके साथ धोखाधड़ी कर काॅलेज में प्रवेश कर दिए गए। विद्यार्थियों का आरोप है कि प्रवेश निरस्त कर फीस वापस करने के लिए कहे जाने पर कॉलेज में उनके साथ अभद्रता कर फीस लौटाने से साफ इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का यह भी आरोप है कि जमा की गई फीस वापस मांगने पर काॅलेज प्रशासन ने हास्टल में रखा उनका सामान जब्त करके दूसरे सेमेस्टर की फीस जमा करने का दबाव बनाया। चौकी प्रभारी गोविंद सिंह ने काॅलेज के प्राचार्य को पुलिस चौकी बुलाकर दोनों पक्षों की वार्ता कराई, लेकिन वह बेनतीजा रही।
चौक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सिंह के अनुसार मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है, लेकिन अजीजगंज चौकी प्रभारी को मामले की जांचकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा है। वहीं प्राचार्य ने बताया कि काॅलेज को भारतीय नर्सिंग परिषद की मान्यता मिली हुई है। हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में आईएनसी ने कुछ बिंदुओं की पूर्ति के लिए कहा है। बताए गए मानकों के पूरा करते ही दो से तीन माह में फिर से मान्यता बहाल हो जाएगी। विद्यार्थियों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें