बंडा के ररूआ संकुल में ऊंची कूद में प्रतिभाग करता छात्र। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बंडा विकासखंड के संकुल ररुआ की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संविलियन विद्यालय ररुआ में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाकर मेडल जीते।
मंगलवार को खेलकूद में 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग प्राथमिक स्तर के अंतर्गत कंपोजिट स्कूल ररूआ के आहिद ने प्रथम स्थान पाया। नवदिया ढुकरी के आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में श्रुति प्रथम, रामा द्वितीय रहीं। कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बिराहना खुर्द विजेता रहा। कंपोजिट स्कूल ररूआ उपविजेता बना।
उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी में उच्च प्राथमिक स्कूल ररूआ विजेता और भगौतीपुर उपविजेता रहा। ऊंची कूद में भी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। इससे पहले बीईओ बंडा नवीन कुमार व व्यायाम शिक्षक वीरपाल ने मां शारदे के चित्र के सामने दीप जलाकर खेलकूद का शुभारंभ किया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
इस मौके पर प्रधान चमन सिंह, एआरपी संजीव कुमार, गुरेंद्र सिंह, नितिन कुमार, अशोक यादव, ओम प्रकाश यादव, प्रदीप त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
बंडा के ररूआ संकुल में ऊंची कूद में प्रतिभाग करता छात्र। स्रोत: आयोजक