सिंधौली। छात्र संघर्ष समिति की शुक्रवार को एक निजी विद्यालय में हुई बैठक में सरकार से डिजिटल लाइब्रेरी और खेल के मैदान की मांग प्रमुखता से की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए छात्र नेता कृष्ण पाल ने कहा की डिजिटल लाइब्रेरी और खेल मैदान आज के दौर में छात्र-छात्राओं के लिए मूलभूत आवश्यकता हो गई है। सुब्हान खां ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना आसान हो जाएगा और खेल का मैदान होने से सभी का शारीरिक विकास भी हो सकेगा।
इसी मौके पर दीपक गुप्ता ने हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा सहित कंप्यूटर हाल बनाने और पवन यादव ने ओपन जिम की जरूरत बताई। बैठक में शाहबाज अंसारी, जितिन सिंह, प्रियांशु यादव, वागीश सक्सेना, निखिल वर्मा, अंकुर सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद