फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समूह लोक नृत्य से छात्र-छात्राओं ने मचाई धूम, अवाॅर्ड पर किया कब्जा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जय भारत संस्था के कार्यक्रम में सामृहिक नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स्रोत: सं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सामाजिक संस्था जय भारत की ओर से महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव का शुभारंभ हो गया। रविवार को संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज के सभागार में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


समारोह में मेजबान स्कूल की टीम ने समूह लोक नृत्य में कजरी नृत्य प्रस्तुत कर जय भारत अवाॅर्ड पर कब्जा किया। गुरुनानक कन्या हाईस्कूल की टीम ने महिषासुर मर्दिनी की शानदार प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान पाया।
मिलेनियम वर्ल्ड पब्लिक के विद्यार्थियों की श्री राधा-कृष्ण की झांकी सराही गई। डॉ.एमलाल मेमोरियल स्कूल, दा मसूरी इंटरनेशनल स्कूल, वीडीएफ कांवेंट, आर्य महिला इंटर कॉलेज की प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजी। निर्णायक मंडल में नितेश गुप्ता, प्रधानाचार्य शशि गुप्ता, अंशिका गुप्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल, प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय, संस्था अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सचिव डॉ.मयंक भूषण पांडे, डॉ. दिग्विजय सिंह, ललिता यादव, शशि गुप्ता, उपाध्यक्ष शोभित अग्रवाल, संयोजक आयुष अग्रवाल, निशि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में जय भारत संस्था के कार्यक्रम में सामृहिक नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स्रोत: सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें