फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॅरिअर के प्रति चिंतित विद्यार्थियों को दिखाई राह

Sun, 28 May 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
university - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहनाई मैरिज हॉल में दो दिवसीय अमर उजाला एजूकेशन फेयर लक्ष्य-2017 शुरू
विज्ञापन

उच्च शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्टाल लगाकर दी कॅरियर संबंधी जानकारी
एनटीआई निदेशक डॉ. मैसी ने किया एजूकेशन फेयर का किया उद्घाटन

अमर उजाला की ओर से शहर में एजूकेशन फेयर लक्ष्य-2017 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटर की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों ने भविष्य की योजनाएं बताकर उचित परामर्श लिया। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी जानकारी दी। 
एनटीआई परिसर स्थित शहनाई मैरिज हॉल में दो दिवसीय एजूकेशन फेयर का उद्घाटन पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं एनटीआई के निदेशक डॉ. आशीष मैसी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन कर कहा कि वर्तमान समय सूचना युग है। उन्हें खुशी है कि अमर उजाला ने युवाओं के भविष्य की चिंता करते हुए उन्हें एक ही छत के नीचे कॅरिअर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। डॉ. मैसी ने कहा कि यह इतिहास बनाने और इतिहास गढ़ने का हिस्सा बनने का समय है। इसलिए सभी विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाकर अपने सपनों को पंख लगा सकते हैं, ताकि उनका भविष्य संवर सके। 
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय शहर के अलावा बरेली और देहरादून के उच्च शिक्षण संस्थाओं की ओर से स्टॉल लगाकर विद्यार्थियों को इंटर के बाद के रोजगारपरक कोर्सेस की जानकारी दी और काउंसिलिंग के माध्यम से उनकी शंकाओं को दूर किया। एजूकेशन फेयर रविवार को भी लगेगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं लोधीपुर स्थित शहनाई मैरिज हॉल पहुंच कर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।
एएनए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की वृद्धि गुप्ता के संचालन में चले उद्घाटन सत्र में राजश्री इंस्टीट्यूट, एएनए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, सिद्धि विनायक ग्रुप, मसकट ग्रुप, सन इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी, लक्ष्य इंस्टीट्यूट, आरबीएमआई, फ्यूचर इंस्टीट्यूट, हीरो मोटर्स, यूसीएसटी, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, आईसीएसएआई, इंपीरियल ग्रुप और इनवरटीज यूनिवर्सिटी की ओर से स्टॉल लगाकर छात्र-छात्राओं को कॅरिअर संबंधी जानकारी दी गई। 
000 
अमर उजाला का प्रयास सराहनीय
 
शाहजहांपुर। 
अमर उजाला एजूकेशन फेयर लक्ष्य-2017 में कॅरिअर संवारने के लिए सही दिशा की तलाश में पहुंचे छात्रों ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। छात्रों का कहना था कि समय रहते उन्हें इंटर के बाद की शिक्षा लेने के लिए उचित मार्गदर्शन मिला है। निश्चित रूप से अमर उजाला ने भाग-दौड़ से मुक्ति दिलाई है। उन्हें एक ही छत के नीचे तमाम प्रकार के कोर्सेेस की जानकारी हासिल हुई है।
000 
राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र शिवम कुमार कहते हैं कि वह बीबीए करना चाहते हैं, लेकिन यहां आकर उन्हें इंटर के बाद के अन्य कोर्सेस की जानकारी भी हुई। यहां आकर नवीन जानकारी मिली।
000 
जनता इंटर कॉलेज के छात्र सोनू वर्मा का कहना है कि वह बीटेक करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत थी। अमर उजाला एजूकेशन फेयर ने यह कमी भी पूरी कर दी। 
00 
माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल के छात्र अभिषेक गुप्ता बोले कि वह इंटर उत्तीर्ण के बाद बीबीए करना चाहते हैं, इसलिए उन्हें यहां आकर काउंसिलिंग के माध्यम से उचित जानकारी मिली।
विज्ञापन

000 
डॉ. सुदामा प्रसाद विद्या स्थली के छात्र शशांक गुप्ता अपने कॅरिअर के प्रति चिंतित थे। उनका सपना बीटेक या बीसीए करने का है। एजूकेशन फेयर में आकर उनकी दुविधा दूर हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें