फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को मंच पर उतारा

विज्ञापन
कैंट ​स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तत करतीं छात्राएं। स्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के वार्षिकोत्सव में मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को मंच पर उतारा। इस बीच मेधावियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना पेश की। इसके बाद राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी लोकनृत्य को प्रस्तुत कर धूम मचा दी। देशभक्ति गीतों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां भी सराही गईं। विद्यार्थियों की हास्य प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजीं। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल जगवीर सिंह जागलान ने दीप जलाकर किया।
प्रधानाचार्य एमके गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में पूरे वर्ष होने वाली गतिविधियों, सीबीएसई परीक्षा के मेधावी, खेल गतिविधियों, स्काउट-गाइड, एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मेडल व स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। उप प्राचार्य जगवीर सिंह, द्वितीय पाली के उप-प्राचार्य राकेश कुमार, अनुराग पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें