शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में मोहल्ला महमंद जंगला निवासी सज्जन अली ने अपने बेटे व उसके दोस्तों से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि उनका बेटा ऐरान अली इस्लामिया इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता है। 18 जुलाई की सुबह आठ बजे रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए निकला था। उसके साथ उसके साथी साजिद अली, अल्तमस व नेहाल भी थे। स्कूल के पास पहुंचते ही अनिरुद्ध सक्सेना, कृष्णा, वरुण दीक्षित ने लाठी-डंडों व बेल्टों से बेटे व उसके साथियों को पीटना शुरू कर दिया।
आरोप लगाया कि अनिरुद्ध सक्सेना के हाथ में तमंचा था। अनिरुद्ध सक्सेना ने बेटे का मोबाइल भी तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी दी। क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद