महाविद्यालय कमेटी हाल में हुए समारोह में प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने मेधावियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पिछले सत्र की एमएससी बॉटनी की गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा जूही मिश्रा समेत करीब 300 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इनमें केमिकल एसोसिएशन गुलिस्ता बोटेनिका, डॉ. सालिम अली जुलॉजिकल सोसाइटी, मैथमेटिकल एसोसिएशन, संप्रति हिंदी साहित्यिक सभा, सोसाइटी ऑफ हिस्ट्री एंड पॉलिटिकल साइंस, द ज्योग्राफिकल सोसाइटी, रैले लिटरेरी सोसाइटी, द इकोनॉमिक एसोसिएशन, बज्मे शेर-ओ-मौसिकी, बायोआर्क, सोसाइटी ऑफ कॉमर्स, क्रीड़ा विभाग, एनएसएस, एनसीसी, वृक्ष मित्र, रोवर्स-रेंजर्स, कल्चरल सोसाइटी व अन्य कैटेगरी में नामित छात्र शामिल रहे। इस अवसर पर आरजू, तैयबा, शेखर पांडेय, फिरोज अली, मो. इमरान, सत्यवीर, हर्षित सिंह, आकाश सिंह, एकता, अरशी, देवयानी श्रीवास्तव, रुचि, नीतू, प्रियंका, लवप्रीत, बावा, दीपक, वैशाली, उरूसी, ऋषिकांत, प्रियंका रंजन, जीशान, फाजिल, अक्षयदीप, दानियाल, रोशन जहां, अनम, जेबा, अंजलि, एकता आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अब्दुल मोमिन के संचालन ने किया। परीक्षा
शाहजहांपुर। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज और आर्य महिला इंटर कॉलेज में इंटर संगीत वादन की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 फरवरी को सुबह आठ बजे से होगी।