डीआईजी के निर्देश पर शुक्रवार रात कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस को काफी दिनों से गांव मौजमपुर में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिल रही थी, लेकिन दारू बनाने वाले हाथ नहीं आ रहे थे। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे पुलिस टीम ने मौजमपुर जाकर एक घर में छापा मारा। जहां कच्ची शराब बना रहे दो लोगों को रंगेहाथ दबोच लिया गया। पुलिस ने बरामद किया करीब ढाई हजार लीटर लहन मौके पर नष्ट कर दिया। मौके पर बरामद शराब और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में गांव मौजमपुर का सोहनलाल वर्मा और थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुर का रामू वर्मा हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सोहनलाल और रामू कच्ची शराब बनाकर शहर में सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक लहन जल्दी तैयार करने के लिए उसमें यूरिया खाद दारू का नशा तेज करने के लिए नशीली दवाईयां मिलते थे।