फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: एक दिन के लिए तिलहर थाना प्रभारी बनीं छात्रा वंशिका, अर्चना ने संभाली महिला हेल्प डेस्क

Tue, 20 Oct 2026 05:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका गुप्ता को एक दिन के लिए तिलहर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। छात्रा अर्चना ने महिला हेल्प डेस्क प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
थाना प्रभारी की कुर्सी पर छात्रा वंशिका पास में बैठे पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका गुप्ता को एक दिन के लिए तिलहर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। छात्रा अर्चना ने महिला हेल्प डेस्क प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

विज्ञापन


एक दिन की थाना प्रभारी बनीं वंशिका गुप्ता ने कोतवाली पहुंचकर सामान्य डायरी (जीडी), कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली समझी। उन्होंने थाने पहुंचीं महिलाओं और अन्य फरियादियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली।

छात्रा अर्चना ने महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्हें शिकायत दर्ज कराने, पुलिस सहायता लेने और महिला सुरक्षा के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को दी जानकारी 
प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद और महिला उपनिरीक्षक नेहा सैनी ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। छात्राओं को साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के साथ किसी भी परेशानी पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महिला कांस्टेबल अंजलि और बंसी समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें