फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के कारण छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आत्महत्या से जुड़ी पोस्ट पर मेटा की ओर से अलर्ट भेजने के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बंडा थाना पुलिस ने सात मिनट में मौके पर पहुंचकर 20 वर्षीय छात्र की जान बचा ली। छात्र गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने के कारण तनाव में था, इसलिए उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन


29 जुलाई को थाना बंडा क्षेत्र के एक 20 वर्षीय छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो जाने के कारण उत्पन्न अवसाद में आत्महत्या संबंधी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। रात करीब 11:30 बजे मेटा से प्राप्त अलर्ट के आधार पर तत्काल पीड़ित की लोकेशन ट्रेस कर बंडा थाना पुलिस को सूचित किया गया। उप-निरीक्षक अमरकांत सिंह पुलिस टीम के साथ सात मिनट में छात्र के घर पहुंचे और परिजनों को उसकी पोस्ट की जानकारी दी।
छात्र के पास कीटनाशक की खाली बोतल पड़ी थी। सफेद रंग का कीटनाशक आसपास भी पड़ा हुआ था। छात्र उल्टी करने का प्रयास कर रहा था। वह काफी तनाव में था। पुलिस ने छात्र को परिजनों के सहयोग से नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने छात्र का उपचार किया। स्वस्थ होने पर उसको घर भेज दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि वह इंटर का छात्र है। वह एक लड़की से प्रेम करता था। ब्रेकअप हो जाने के कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव एवं भावनात्मक अवसाद से गुजर रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। वहीं, पुलिस की काउंसलिंग में छात्र ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नहींं उठाने का आश्वासन दिया। छात्र के परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि मेटा से आए अलर्ट पर बंडा पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक की जान बचाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें