चीनी मांझा की चपेट में आया छात्र शशांक मिश्रा। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। कोचिंग से घर लौट रहा थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बीबीजई हद्दफ निवासी छात्र शशांक मिश्रा रविवार शाम चीनी मांझा की चपेट में आ गया। चीनी मांझे से गर्दन व हाथ में कट लग गया।
संजय कुमार सरस्वती कॉलेज में 12वीं में पढ़ने वाले शशांक मिश्रा कोचिंग से लौट रहा था। एसपी कॉलेज रोड पर शाम पांच बजे चीनी मांझा उनकी गर्दन व हाथ में फंस गया। इससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
इससे पहले शनिवार को मोहल्ला अजीजगंज में ददरौल ब्लॉक के सैंजना गांव निवासी ऋषिपाल वर्मा की गर्दन में चीनी मांझा फंसने से कट लग गया था। संवाद