फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिवाली के लिए कपड़े खरीदकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक किशोर का फाइल फोटो-स्रोत-परिजन
विज्ञापन
- तांगे में टक्कर लगने के बाद चाचा और भतीजे हुए थे घायल
विज्ञापन

- राजकीय मेडिकल कॉलेज लाते समय बालक ने तोड़ दिया दम

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव गुर्रिया बहादुरपुर निवासी जगवीर के 12 वर्षीय पुत्र किशोर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। तांगा चालक और उनके चाचा गोकिल को मामूली चोटें आईं। राजकीय मेडिकल कॉलेज लाते समय किशोर की मौत हो गई।
किशोर गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। दिवाली को लिए शनिवार को कपड़े खरीदने गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे लौटते समय तांगा चलाने वाले चाचा गोकिल मिल गए। वह उसे तांगे पर बैठाकर गांव की ओर चल दिए।
विज्ञापन

तिलहर में तिराहे के पास ट्रक की टक्कर लगने से तांगा पलट गया। गोकिल ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन किशोर ट्रक के पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देखकर आसपास के लोग दौड़ पडे़।
विज्ञापन

तुरंत ही चाचा-भतीजे को सीएचसी पर ले जाया गया। किशोर की हालत गंभीर होने के चलते उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेटे की मौत से जगवीर व मां मंजू और भाई राकेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें