फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेनों और बसों में सीट के लिए हुई धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीईटी के चलते ट्रेनों तथा रोडवेज बसों में दूसरे दिन भी उमड़े अभ्यर्थी
विज्ञापन

- रेलवे स्टेशन के टिकट विंडो, प्लेटफार्म व ट्रेनों में रहीं काफी भीड़भाड़

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। पीईटी के चलते रविवार को भी ट्रेनों और रोडवेज बसों में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। हालांकि सुबह की पाली में परीक्षा देने के लिए अधिकतर अभ्यर्थी शनिवार को ही आ गए थे और होटलों व धर्मशालाओं में ठहरे थे। लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद वापस जाने और दूसरी पाली के अभ्यर्थियों के आगमन के चलते काफी धक्कामुक्की हुई।
रविवार के 22 केंद्राें पर पीईटी की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। जिसमें से इनमें से 12 हजार के करीब अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए रोडवेज बस, ट्रेन व अन्य साधनों से आए थे।
विज्ञापन

ट्रेनों से आने वाले अभ्यर्थियों को जहां देरी से चलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी, तो वहीं कोच में अधिक भीड़ के चलते खड़े होकर सफर भी करना पड़ा। यही हाल रोडवेज की बसों का रहा। इनमें पैर रखने की जगह तक नहीं बची।
रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ने और उतरने को लेकर धक्कामुक्की होती रही। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी महिला अभ्यर्थियों को उठानी पड़ी। इनके अलावा अपने साधनों से आने तथा आने वाले अभ्यर्थियों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों तक जाने तथा वापस आने के दौरान काफी देर तक अभ्यर्थी जाम में फंसे रहे। अंटा चौराहा से खिरनीबाग रोड, कच्चा कटरा से मालखाना मोड़, अंजान चौकी से घंटाघर मार्ग, रोडवेज बस अड्डा से रेलवे स्टेशन रोड पर अधिक जाम रहा और वाहन घंटो तक रेंगते हुए चले। जिससे यातायात पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें