फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्रा जसप्रीत कौर को बनाया पुवायां नगर पालिका की एक दिन की ईओ

विज्ञापन
पुवायां के मोहल्ला राजीवनगर में मुआयना करती एक दिन की ईओ जसप्रीत कौर। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां के आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की बीएससी नर्सिग की छात्रा बंडा के गांव मोहद्दीनपुर निवासी जसप्रीत कौर को बृहस्पतिवार को एक दिन के लिए नगर पालिका में ईओ बनाया गया।
विज्ञापन

जसप्रीत कौर ने सबसे पहले नगर पालिका के स्टाफ से परिचय किया और मोहल्ला राजीव नगर में गंदगी की शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण कर सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद जसप्रीत कौर ने कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ईओ कल्पना शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, राजीव मित्रा, विजय त्रिवेदी सहित कई लोगों ने जसप्रीत कौर को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें