पुवायां। पुवायां के आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की बीएससी नर्सिग की छात्रा बंडा के गांव मोहद्दीनपुर निवासी जसप्रीत कौर को बृहस्पतिवार को एक दिन के लिए नगर पालिका में ईओ बनाया गया।
विज्ञापन
जसप्रीत कौर ने सबसे पहले नगर पालिका के स्टाफ से परिचय किया और मोहल्ला राजीव नगर में गंदगी की शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण कर सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद जसप्रीत कौर ने कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ईओ कल्पना शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, राजीव मित्रा, विजय त्रिवेदी सहित कई लोगों ने जसप्रीत कौर को बधाई दी। संवाद