फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्र को रंजिशन पीटकर किया घायल, अपहरण की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कूरेबंडा गांव के राजीव के स्कूल से घर लौट रहे पुत्र लक्ष्य राजपूत को बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे रास्ते में तीन लोगों ने रंजिशन रोक लिया और गालियां देते हुए उसे पीटकर घायल कर दिया। राजीव ने थाने में तहरीर देकर हमलावरों पर बेटे को अपहृत करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटा लक्ष्य धिंयरिया गांव के इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र है। स्कूल से घर आते वक्त कलक्टरगंज गांव की नहर पटरी के पास गांव के एक व्यक्ति और हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र के गांव नवादा निवासी उसके दो रिश्तेदारों ने मिलकर पीटा। बेटे को जबरन कार में बिठाकर अपहृत करने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों के आने पर हमलावर उसे छोड़कर भाग गए। जिन लोगों ने बेटे को पीटा, उनसे जमीन को लेकर रंजिश चल रही है और उनके खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट भी दर्ज है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि छात्र का मेडिकल कराने के साथ घटना की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें