छात्र को पीटते हुए ले गए आरोपी
आरोपी उसे पीटते हुए लालपुल के पास ले गए। वहां उसका पर्स छीन लिया और डेबिट कार्ड तोड़ डाला। पीड़ित छात्र के पिता ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि एक हमलावर ने बेटे के सिर पर बियर की बोतल मारने का प्रयास किया। उसे धमकाया कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे।
घटना का वीडियो भी छात्रों ने बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं। उनकी तहरीर पर पुलिस ने 12 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना के संबंध में सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि छात्रों के बीच मारपीट के मामले की तहरीर आने पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।