शाहजहांपुर में कोचिंग से लौट रहे एक छात्र को तीन युवकों ने बेरहमी से पीटा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली इलाके में गर्रा नदी के पुल पर एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने छात्र को बुरी तरह से पीटा गया है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम राजघाट चौकी से कुछ दूरी पर मोक्ष धाम के समाने छात्र के साथ मारपीट की गई। छात्र कोचिंग से लौट रहा था। इसी बीच उसके साथ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की गई है।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी देवव्रत बाजपेयी ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।