फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां/ खुटार/ बंडा। झारखंड के मनरेगा कर्मियों की दो दिन की हड़ताल के समर्थन में पुवायां, बंडा, खुटार में भी रोजगार सेवकों ने बुधवार को काम नहीं किया। इस दौरान बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने बताया कि झारखंड के मनरेगा कर्मियों ने 27 जुलाई से अपनी मांगों के लिए अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। झारखंड के मनरेगा कर्मियों के समर्थन में उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर प्रदेश के समस्त मनरेगा कार्मिकों ने दो दिवसीय 26 और 27 अगस्त को कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। इसके तहत बुधवार को पहले दिन काम नहीं किया गया।
खुटार में जलज पांडे के नेतृत्व में बीडीओ को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान फूलचंद्र सहित तमाम रोजगार सेवक मौजूद रहे। पुवायां में रोजगार सेवक हड़ताल पर रहे। बंडा में रोजगार सेवक हड़ताल पर रहे और बीडीओ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में रोजगार सेवकों को सरकारी सेवक घोषित करने, प्रतिमाह 24 हजार मानदेय देने, सरकारी कर्मचारी के सापेक्ष सुविधाएं देने की मांग की गई है। इस दौरान सुनील कुमार, गुरु चेतन, प्रकाश, सुरेश, पंकज, राजेश कुमार, अनुज शुक्ला आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर। मनरेगा कार्मिकों की हड़ताल के समर्थन में बुधवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने अपना काम बंद रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश शास्त्री, पिंटू यादव, हीरा लाल वर्मा, मनोज वर्मा, प्रदीप वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें