फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चेयरमैन और ईओ से वार्ता के बाद खत्म किया धरना

Fri, 19 Jul 2024 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर सभासद चार दिन से पालिका गेट पर धरना दे रहे थे। बृहस्पतिवार को पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम और ईओ कल्पना शर्मा के साथ बंद कमरे में हुई वार्ता से संतुष्ट होकर सभासदों द्वारा धरना खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शुरुआत में 16 सभासदों ने धरना दिया, लेकिन तीसरे दिन तक धरना में सिर्फ सात-आठ सभासद रह गए। बृहस्पतिवार दोपहर नगर पालिका पहुंची चेयरमैन और ईओ ने मीटिंग हॉल में सभासदों को बुलाकर कमरा अंदर से बंद कर लिया। लगभग दो घंटे तक चली समझौता वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने संतोष जाहिर किया, लेकिन वार्ता का ब्यौरा देने से गुरेज किया। ईओ ने बताया कि सभासद वार्ता से संतुष्ट हैं, लेकिन उनके द्वारा लगाए गए घोटाले के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि अन्य बिंदुओं पर नियमानुसार कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें