फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क का प्रयोग और प्राणायाम कर फेफड़ों को दें मजबूती

सार

स्वास्थ्य विभाग इस दिवस की थीम लंग हेल्थ फॉर ऑल बनाकर लोगों को फेफड़ों के रोगों के लिए जागरूक कर रहा है।इसीलिए फेफड़ों को पूरी तरह स्वस्थ रखने को जागरूकता के लिए ही हर साल 25 सितम्बर को विश्व फेफड़ा दिवस मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी ने मास्क को अपने जीवन में अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। विश्व फेफड़ा दिवस रविवार को होगा। स्वास्थ्य विभाग इस दिवस की थीम लंग हेल्थ फॉर ऑल बनाकर लोगों को फेफड़ों के रोगों के लिए जागरूक कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, मास्क का प्रयोग व प्राणायाम कर फेफड़ों को मजबूती दे सकते हैं।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि शरीर के हर अंग की वैसे तो हमारे जीवन में खास अहमियत है पर फेफड़े इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। प्राण वायु का संचार उन्हीं से होता है। फेफड़ों के कमजोर पड़ते ही टीबी समेत कई गंभीर बीमारियां निमोनिया, अस्थमा, कोरोना, सीओपीडी आदि घेर लेती हैं। इसीलिए फेफड़ों को पूरी तरह स्वस्थ रखने को जागरूकता के लिए ही हर साल 25 सितम्बर को विश्व फेफड़ा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी ने मास्क को अपने जीवन में अपनाया है। इससे कोरोना के साथ-साथ वायु प्रदूषण और अन्य बीमारियों से भी बच सकते हैं। धूम्रपान भी हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है, इससे बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें