फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोशालाएं होने के बावजूद खेतों और गांवों में घूम रहे छुट्टा गोवंशीय पशु

विज्ञापन
खुदागंज में सड़क पर घूम रहे गोवंशीय पशु। संवाद
विज्ञापन
खुदागंज। विकास खंड में कई गोशालाएं होने के बावजूद खेतों से लेकर गांवों तक छुट्टा घूमते गोवंशीय पशु किसानों और राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। परेशान ग्रामीणों ने खुले में घूम रहे पशुओं को गोशाला भिजवाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नवादा दरोबस्त में दो गोशालाएं हैं। इनमें एक वृहद गोशाला और दूसरी नंदीशाला है। लगभग 300 पशुओं की क्षमता वाली वृहद गोशाला गत एक जुलाई को गोपाल गंगा सेवा ट्रस्ट को सौंपी गई थी। वहां अन्य गांवों से भी गायों को लाकर रखा जा रहा है, लेकिन गांवों में घूम रही गायों को ग्राम प्रधान और एनजीओ के स्तर से संरक्षित नहीं किया जा रहा है।
नवादा दरोबस्त के ग्राम प्रधान अशोक सिंह के अनुसार गोशाला में 700-800 पशु रखे जा रहे हैं इसलिए एनजीओ संचालक के पास गायों को खिलाने के लिए पर्याप्त भूसा भी नहीं है। एनजीओ संचालक अमित कुमार सिंह के अनुसार वह लगातार ग्राम प्रधानों से फोन पर संपर्क कर छुट्टा पशु गोशाला पहुंचाने की अपील कर रहे हैं। खंड विकास अधिकारी अरविंद दुबे ने बताया कि जल्द ही छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजने की व्यवस्था कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें