अल्हागंज। फर्रुखाबाद हाईवे पर रामगंगा नदी पुल पर भूसा लदा ट्रक पलट गया। इसके चलते लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक हटवाया, तब कहीं यातायात बहाल हुआ। डीएम ने भूसे को जिले से बाहर भेजने पर रोक लगा दी। इसके बाद भी भूसे के ट्रक पास हो रहे हैं। रात में हुल्लापुर चौराहे के पास किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में भूसे से भरा ट्रक पलट गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को किनारे कराया। काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया जा सका। संवाद