फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईद पर सफाई न होने से भड़के हाथीथान के बाशिंदे धरने पर बैठे

Mon, 24 Apr 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला हाथीथान में सुजात खां की पुलिया के पास ईद पर भी सफाई न होने से भड़के मोहल्ले के लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच नगर आयुक्त को ज्ञापन भेजकर घनी आबादी से कूड़ेदान हटवाने की मांग की। बाद में नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से वार्ता कर धरना समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

सुजात खां की पुलिया के पास वर्षों से कूड़ पड़ रहा है। मोहल्ले वालों ने विरोध किया तो यहां कूड़ेदान रख दिया गया, लेकिन उससे कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। ईद के मौके पर भी कूड़ा पड़ा रहा। सफाई न होने पर रविवार को मोहल्ले के लोग भड़क गए। उन्होंने दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया।
लोगों का कहना था कि प्राथमिक विद्यालय के नजदीक कूड़ा पड़ने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी सफाई नहीं कराई गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी से वार्ता के बाद धरना खत्म कर दिया गया। धरना देने वालों में फिरोज अली, नईम अहमद, सईद अहमद, कयूम अली, उस्मान, शाहरोज अली, रामकुमार, उमेश पाल, किशनपाल, जगदीश, फरीद, मोहम्मद कासिम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें