फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तुर्किये से मेवा लेना बंद... अब कैलिफाेर्निया से मंगा रहे व्यापारी

Sun, 18 May 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सचिन बाथम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान का सहयोग करने वाले तुर्किये के उत्पादों का जिले में भी विरोध शुरू हो गया है। व्यापारी वहां से आने वाला मेवा का बहिष्कार कर रहे हैं। उनके मुताबिक, अब यह माल अमेरिका के कैलिफोर्निया और दुबई से मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों के अड्डे पर कार्रवाई की तो तुर्किये ने दुश्मन देश का साथ दिया था। इस वजह से लोगों में पाकिस्तान के साथ ही तुर्किये के खिलाफ भी नाराजगी है। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बहादुरगंज गल्ला मंडी इकाई के उपाध्यक्ष प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आमतौर पर वहां से मुनक्का, अंजीर, छुआरा, चिलगोजा, पोस्ता दाना, पिस्ता आदि आयात किया जाता है। जहाज से माल आता है। स्थानीय व्यापारी यह माल दिल्ली से थोक में मंगाते हैं।
जिले में महीने में लगभग 70-75 लाख रुपये का माल विभिन्न व्यापारी मंगाते हैं। बताया कि तुर्किये से आने वाला माल आमतौर पर पांच से दस प्रतिशत तक सस्ता पड़ता है, लेकिन हाल ही में हुईं घटनाओं के बाद देशभर में तुर्किये के खिलाफ आक्रोश है। इसको देखते हुए व्यापारी वहां से माल नहीं मंगवा रहे हैं। इसके मद्देनजर बादाम और पिस्ता अमेरिका के कैलिफोर्निया से मंगाया जा रहा है। अन्य मेवा दुबई से आता है। तुर्किये से मंगाया जाने वाला माल पांच से दस प्रतिशत सस्ता पड़ता है। इसके बावजूद व्यापारी वहां के सामान का विरोध कर रहे हैं। व्यापारी घाटा सहने के लिए तैयार हैं, मगर पाकिस्तान के सहयोगी देश से व्यापारिक रिश्ते नहीं रखना चाहते।
विज्ञापन


देशहित में व्यापारी करेंगे विरोध
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि हम तुर्किये का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे। यह भी देखा जा रहा है कि तुर्किये या अजरबैजान से और कौन सा सामान शाहजहांपुर में आता है। इसके बाद व्यापारी साथियों की मदद से पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा। देशहित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सचिन बाथम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें