फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्व सभासद के कबाड़ से बरामद हुआ चोरी का हैरो

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। नगर पंचायत के एक पूर्व सदस्य के कबाड़ से चोरी का हैरो बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव पटिहन निवासी जंडेल सिंह का हैरो दस दिन पूर्व गांव के पास एक पेट्रोल पंप से चोरी हो गया था। जंडेल सिंह ने तहरीर दी थी। सूचना पर सेहरामऊ पुलिस ने शुक्रवार को खुटार में पूर्व सभासद के कबाड़ से हैरो बरामद कर लिया।
विज्ञापन

कबाड़ स्वामी ने बताया कि उन्होंने हैरो कुछ दिन पूर्व खरीदा था। एक व्यक्ति खुद को किसान बताते हुए हैरो को बेच गया था। कार्यवाहक थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि किसान की चोरी हुआ हैरो कबाड़ से बरामद हुआ है। मामले में कार्रवाई सेहरामऊ उत्तरी की पुलिस करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें