फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरी का सामान बरामद, कबाड़ी समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में चोरी करने के आरोपी व कबाड़ी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में उपयोग आने वाली सामग्री चोरी कर बेचे जाने के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बड़ी संख्या में चोरी के माल की बरामदगी की है। दो आरोपी व एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे की निर्माण कंपनी एचजी इंफ्राटेक में कार्यरत प्रयागराज के थाना कछाना निवासी रूपेश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि एक्सप्रेसवे के निर्माण में उपयोग आने वाली सुरक्षा प्लेटें व सात बोरी लोहे के जैहुक, क्लिप आदि साइट से चोरी हो गए। पुलिस ने जांच शुरू करते थाना अल्हागंज के गांव मुड़िया खुर्द निवासी प्रभात मिश्रा व पास के ही गांव चौकी आजमपुर निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार किया।
आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बारहपत्थर चौराहा पर कबाड़ का काम करने वाले मनोज के यहां से सामान बरामद कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह लोग घर का खर्च चलाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे से सामान चोरी कर कबाड़ी को बेचकर रुपयों का बंटवारा कर लेते थे। पुलिस ने 104 सेफ्टी प्लेट व सात बोरी में भरा लोहे के जैहुक, क्लिप व नटबोल्ट आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें