मुठभेड़ में सिपाही भी घायल
पुलिस के मुताबिक शाहजहांपुर-हरदोई जिले के बार्डर पर तैनात दूसरी टीम ने अब्बास का पीछा किया। पीछा करने पर उसने बाइक रोककर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अब्बास गाजी पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोपहर बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। आरोपी की गोली से सिपाही प्रदीप चौहान भी घायल हो गया।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आरोपी के गोली सीने के पार हो गई है। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कुल पांच अपराधी पकड़े गए हैं। फरार तीन लोगों की तलाश में टीम लगी हुई है।