शाहजहांपुर। चार दिसंबर तक चलने वाले पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के तहत सीएचसी पर नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें दो पुरुष नसबंदी व 100 महिला नसबंदी कराईं जाएंगी।
शिविरों के लिए स्टाफ नर्स व सर्जन की ड्यूटी लगाई गई है। 24 नवंबर से प्रारंभ हुए पुरुष नसबंदी पखवाड़े के तहत सीएचसी ददरौल, पुवायां, तिलहर और मिर्जापुर की जरियनपुर में नसबंदी शिविर लगेगा। शिविर में डॉ. रामकुमार, डॉ.अविनाश सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह ब्लॉक स्तर से स्टाफ नर्स भी लगाईं हैं। प्रत्येक सीएचसी पर 25-25 महिला नसबंदी की जाएंगी। एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि नसबंदी पखवाड़ा के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद