फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दरगाह के पास खोदाई में मिली मूर्ति, तनाव की आशंका में फोर्स तैनात

Sat, 17 Feb 2024 03:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निगोही में मूर्ति की स्थापना के बाद पूजन करते लोग। स्रोत : जागरुक पाठक
विज्ञापन
निगोही। दस साल की बच्ची के सपने पर भरोसा कर दरगाह के पास खोदाई करने पर देवी मूर्ति मिली जिसे ग्रामीणों ने ढाई किलोमीटर दूर खेत में स्थापित किया। लेकिन, खोदाई के दौरान दूसरे समुदाय के विरोध पर हालात तनावपूर्ण होने लगे। एहतियातन दरगाह के पास पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चक सफौरा निवासी विनोद सिंह की बेटी पूजा ने जिंदपुरा गांव की नहर के पास मुड़िया बाबा की मजार के करीब मूर्ति जमीन में दबी होने का सपना देखा था। उसने परिजनों को बताया था। उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया। पिछले सात दिन से पूजा ने खाना-पीना बंद कर दिया। उसकी बात पर विश्वास कर विनोद परिजनों व ग्रामीणों के साथ दरगाह के पास पहुंच गए। बेटी के बताए स्थान पर दरगाह से 30 मीटर दूरी पर पूजा-अर्चना करने के बाद खोदाई शुरू कर दी। इस बीच गांव के लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर दरगाह के केयरटेकर गुड्डू मियां उर्फ मोहम्मद आमिर भी पहुंच गए। उन्होंने खोदाई का विरोध शुरू कर दिया। काफी देर तक नोकझोंक होती रही। दोनों पक्षों की ओर से लोग इकट्ठा हो गए। तब भी खोदाई जारी रही। थाेड़ी सी खोदाई के बाद देवी की मूर्ति मिली है। इसे विनोद ने दरगाह से ढाई किलोमीटर दूर अपने खेत में स्थापित कर दिया है। शनिवार को वहां भंडारा भी किया। लोगों ने मूर्ति की पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।


पूरे मामले का वीडियो वायरल
-विनोद के साथ बेटी पूजा सज-धजकर मौके पर पहुंची थी। उसने त्रिशूल से उस स्थान के पास लाइन खींच दी, जहां पर खोदाई होनी थी। उससे पहले पूजन किया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
विज्ञापन


-केयर टेकर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। दरगाह के पास सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात कर दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था है।
विज्ञापन

अमित चौरसिया, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें