फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा... दो दिन 11 सेंटरों में 21024 युवा देंगे परीक्षा

Sat, 17 Feb 2024 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 17 और 18 फरवरी को होने वाली पुलिस भर्ती को देखते हुए दो दिन शहर में 21024 परीक्षार्थियों की भीड़ रहेगी। खोदी गई सड़काें और अतिक्रमण की वजह से रोजाना लगने वाले जाम में अतिरिक्त लोगों के आने से व्यवस्था ध्वस्त होने का अनुमान है। हालांकि, यातायात पुलिस ने एक दिन पहले व्यवस्था को दुरुस्त कराने का प्रयास किया। सीसीटीवी कैमरे व जैमर भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 11 सेंटरों को बनाया गया। परीक्षा को लेकर डीएम उमेश प्रताप सिंह व एसपी अशोक कुमार ने बैठकें करने के बाद सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए। प्रत्येक सेंटर पर क्षमता के अनुसार छात्रों का आवंटन किया गया। प्रत्येक पाली में 5256 प्रतिभागी शामिल होंगे। यानी एक दिन में दस हजार से अधिक लोग बाहर से आएंगे। परीक्षा से एक दिन पहले ही सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। प्रत्येक सेंटर पर गड़बड़ी से बचने के लिए जैमर लगाए गए हैं। अधिकारियों ने पुलिस फोर्स को निर्देशित किया कि सुबह छह बजे ही अपने ड्यूटी स्थान पर पहुंच जाएं।
-
ये बनाए गए सेंटर
-परीक्षा के लिए संजय कुमार सरस्वती कॉलेज, डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली, राजकीय पॉलिटेक्निक, फूल सिंह शिक्षा निकेतन कॉलेज, जनता इंटर काॅलेज,देवी प्रसाद कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज, आर्य महिला कॉलेज, जीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज व दा मंसूरी इंटरनेशनल स्कूल को सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन


14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई
-पुलिस भर्ती के लिए पहली पाली सुबह दस से 12 बजे और दूसरी पाली तीन से पांच बजे तक होगी। केंद्रों के लिए चार सेक्टर व 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिन परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या 504 से अधिक है। उन पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त रिजर्व में भी अधिकारी रहेंगे।
-
परीक्षा से एक दिन पहले उमड़ी भीड़
-शनिवार को होने वाली परीक्षा से एक दिन पहले ही रोडवेज बस अड्डे पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुरादाबाद, बरेली, रामपुर आदि में सेंटर पड़ने पर पुवायां, बंडा, सिंधौली समेत आसपास के क्षेत्रों के परीक्षार्थी शाम में रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच गए। उन्हें दिल्ली रूट पर सवार कराकर रवाना कराया गया।
-
कक्ष निरीक्षकाें को दिए निर्देशन
-राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार एसपी कॉलेज, जीजीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज के कक्ष निरीक्षकों को बैठक कर दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षक प्रेमशंकर सक्सेना ने कक्ष निरीक्षकों को सावधानी बरतने पर जोर दिया है।

परीक्षा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। यात्री वाहनों और होटल-ढाबा संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी से ओवरेटिंग न करें।
विज्ञापन

अशोक कुमार मीणा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें