फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक लेकर काम करने के दौरान मालगाड़ी आने के मामले में स्टेशन मास्टर सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ब्लॉक के दौरान ट्रैक पर मालगाड़ी आने पर कर्मचारियों के भागकर जान बचाए जाने के मामले में स्टेशन मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। स्टेशन मास्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। मंडल कार्यालय मुरादाबाद से उन्हें सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे पावर ब्लॉक और ऑपरेटिंग ब्लॉक लेकर रोजा रेलवे स्टेशन की एक नंबर लाइन पर काम किया जा रहा था। इसी बीच रोजा साइडिंग से कोयला उतारकर एक मालगाड़ी वापस लौट आई। मालगाड़ी उसी पटरी पर थी, जिस पर काम चल रहा था। मालगाड़ी का आता देखकर जान बचाने के लिए पीआरडी के कर्मचारी इधर-उधर भाग खड़े हुए, तो कुछ कर्मचारी तार पर ही लटक गए। घटना की जानकारी जब मंडल रेल प्रबंधक को लगी, तो उन्होंने वहीं से सीनियर डीओएम को जांच करने के लिए भेजा। जांच में सामने आया कि ब्लॉक के दौरान स्टेशन मास्टर की लापरवाही के कारण रोजा साइडिंग से कोयला उतारकर मालगाड़ी चली। जिसको स्टेशन मास्टर द्वारा सिग्नल दिया गया था। 2:31 बजे सिग्नल डाउन हुआ और 2:33 बजे मालगाड़ी उसी लाइन पर पहुंच गई, जिस पर रेल कर्मचारी काम कर रहे थे। इस लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था। स्टेशन मास्टर इश्तहाक अहमद को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया।
ब्लॉक के दौरान मालगाड़ी आने के मामले की जांच में प्रथम स्टेशन मास्टर मोहम्मद इश्तहाक अहमद दोषी पाए गए हैं। उनको लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया। - नवीन कुमा, वरिष्ठ प्रवर मंडल परिचालन अधिकारी
विज्ञापन

ब्लॉक लिए जाने की जानकारी मुझे जानकारी नहीं थी। जब मालगाड़ी पटरी पर आई तब बताया गया कि ब्लॉक लिया गया है। मुझे ज्वाइन किए अभी पांच-छह महीने ही हुए हैं। इसलिए कुछ समझ नहीं सके। - इश्तहाक अहमद, स्टेशन मास्टर, रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें