शाहजहांपुर। यात्रियों को स्टेशन पर आने से रोकने के लिए रेलवे ने मेन गेट समेत सभी प्रवेश और निकास द्वारों को बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया है। वहीं, यात्री गाड़ियों का संचालन पूरी तरह से बंद है।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ट्रेनों का संचालन 15 अप्रैल तक रद्द है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बढ़ रहे वायरस के संक्रमण को देखते हुए 21 दिनों के लॉक डाउन की घोषणा की है इसलिए सभी रेलवे स्टेशन पर लोगों के आने पर भी रोक लगा दी गई है। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के साथ ही सभी प्रवेश और निकास द्वारों को बेरीकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। मुख्य गेट पर बेरीकेडिंग के साथ ही गड्ढा भी खोद दिया गया है, जिससे कोई भी वाहन परिसर के अंदर न जा सके। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर किसी भी व्यक्ति के आने पर रोक है, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।