फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को किया जाए निलंबित : विश्वकर्मा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में पत्रकाराें से वार्ता करते पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि खुटार के गांव में गुड्डू शर्मा का फर्जी एनकाउंटर करने वाले और निर्दोष लोगों पर लाठी चलाने वाले थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज को निलंबित किया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार ने सबसे ज्यादा पीडीए के लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने का काम किया है। पूरे मामले की जांच कराए बिना गुड्डू के दोनों पैरों में पुलिस ने गोली मारी।
पीड़ित के परिवार को दस लाख का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज के लोगों के साथ इतनी बड़ी घटना हो गई और कोई मंत्री तक नहीं गया। भाजपा के लोग पीडीए के विरोधी हैं। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष तनवीर खान, रोशन लाल वर्मा, अवधेश वर्मा ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें