फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पैरामेडिकल छात्राओं के दर्ज हुए बयान, मारपीट का एक और वीडियो वायरल

विज्ञापन
पैरामेडिकल छात्रा संग मारपीट। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में हुए बवाल के मामले में पैरामेडिकल छात्रा के साथ मारपीट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं, मंगलवार को पुलिस ने दोनों छात्राओं को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

17 जुलाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में मदनापुर थाना क्षेत्र के महियाबाद गांव निवासी विजय प्रताप की 19 वर्षीय बेटी लता सिंह की डायलिसिस कराने के दौरान हंगामा हो गया था। पैरामेडिकल छात्रा और उसकी बहन पर मरीज से मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने डायलिसिस यूनिट में तोड़फोड़ करने के साथ ही छात्रा को जमकर पीटा था।
घटना के तीसरे दिन पुलिस ने पैरामेडिकल छात्रा की ओर से दो नामजद व 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने मरीज के पिता विजय प्रताप सिंह की ओर से छात्रा अल्का वर्मा और उसकी बहन अनुष्का के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर छात्रा के मरीज पर हाथ चलाने का एक वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद मंगलवार को डायलिसिस यूनिट के बाहर छात्रा पर हाथ उठाते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
मंगलवार को दोनों छात्राओं को चौक कोतवाली बुलाकर उनके बयान दर्ज कराए गए। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं। दोनों ओर से दर्ज मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें